लगातार दूसरे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 07:20 PM

decrease foreign exchange reserves for second week

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटते हुए 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.16 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 398.76 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 20 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 37.58 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 399.92 अरब डॉलर पर रहा था।...

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटते हुए 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.16 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 398.76 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 20 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 37.58 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 399.92 अरब डॉलर पर रहा था। 

रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.14 अरब डॉलर कम होकर 373.77 अरब डॉलर रह गई। स्वर्ण भंडार 21.24 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।  आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.44 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 2.26 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 96 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर रह गया।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!