Edited By ,Updated: 27 Oct, 2016 07:58 AM
दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवादित मांस निर्यातक मोइन कुरैशी से कहा कि विजय माल्या की तरह व्यवहार मत कीजिए।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने विवादित मांस निर्यातक मोइन कुरैशी से कहा कि विजय माल्या की तरह व्यवहार मत कीजिए। अदालत ने उन्हें नवम्बर के मध्य तक भारत वापस लौटने और उनके खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए 22 नवम्बर को प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।
अदालत ने कहा, ‘‘कारोबारी विजय माल्या वाला रुख मत अपनाइए। आपको पहले पूछताछ के लिए पेश होना होगा। आप भारत में नहीं हैं। यह दिखाता है कि आप पेश नहीं होना चाहते। पहले आप देश वापस लौटें और पूछताछ में शामिल हों।’’
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें