Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jul, 2017 09:42 AM
टाटा फाइनेंस के पूर्व एम.डी. दिलीप पेंडसे ने कथित तौर पर अपने..
मुंबईः टाटा फाइनेंस के पूर्व एम.डी. दिलीप पेंडसे ने कथित तौर पर अपने ऑफिस में सुसाइड कर लिया। बुधवार को उनकी लाश ऑफिस में छत से लटकी मिली। पुलिस को उनका सुसाइड नोट भी मिल गया है। सुसाइड नोट के मुताबिक पारिवारिक कारणों को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।
2001 में कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता
दिलीप 61 साल के थे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को उनकी लाश दादर स्थित उनके ऑफिस में लटकी मिली। उनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि 2001 में पेंडसे को भ्रष्टाचार के चलते टाटा फाइनेंस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया गया था।
दो अफसर पहले कर चुके हैं सुसाइड
- टाटा ग्रुप के दो अफसर पहले सुसाइड कर चुके हैं। 2014 में टाटा मोटर्स के सी.ई.ओ. कार्ल स्लिम ने बैंकॉक के होटल से छलांग लगाई थी। कहा जाता है कि पत्नी से झगड़े के बाद स्लिम ने सुसाइड की। वह एक अमरीकी नागरिक थे।
- वहीं, 2013 में टाटा स्टील के पूर्व प्रवक्ता चारू देशपांडे ने सुसाइड किया था। देश के कई अखबारों में पत्रकार रहे देशपांडे ने मुंबई के घर में फांसी लगाई थी। सी.बी.आई. ने उनकी मौत की जांच शुरू की थी।