Edited By ,Updated: 29 Jun, 2016 04:30 PM
डी.एल.एफ. के अच्छे दिन आने वाले हैं। डी.एल.एफ. के प्रोमोटर के.पी.सिंह ने कम्पनी में 10 हजार करोड़ रुपए डालने का एेलान किया है।
नई दिल्लीः डी.एल.एफ. के अच्छे दिन आने वाले हैं। डी.एल.एफ. के प्रोमोटर के.पी.सिंह ने कम्पनी में 10 हजार करोड़ रुपए डालने का एेलान किया है। के.पी.सिंह की कर्ज घटाने की कोशिश है। के.पी.सिंह प्रेफ्रेंशियल इश्यू के जरिए कम्पनी में पैसे डालेंगे।
साथ ही के.पी.सिंह डी.एल.एफ. साइबर सिटी में 40 फीसदी हिस्सा बेचेंगे। डी.एल.एफ. साइबर सिटी में हिस्सा बेचकर 12000 करोड़ रुपए जुटाएंगे। डी.एल.एफ. साइबर सिटी में हिस्सा बेचकर जुटाया गया पैसा डी.एल.एफ. में लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि अगस्त अंत तक या सितंबर की शुरूआत में डी.एल.एफ. साइबर सिटी की डील संभव है। डी.एल.एफ. की क्यू.आई.पी. के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। बता दें कि डी.एल.एफ. पर कुल 25,623 करोड़ रुपए का कर्ज है और कम्पनी के पास 3421 करोड़ रुपए की नकदी मौजूद है।