गुप्ता भाइयों की वजह से BoB को हो सकता है 120 करोड़ का नुकसान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 02:51 PM

due to gupta brothers the loss of 120 crore may be due to bob

दक्षिण अफ्रीका के गुप्ता बंधुओं ने अपनी 8 कंपनियों के दिवालिया होने की अर्जी अदालत में दायर की है। इससे बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को 120 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। पब्लिक सेक्टर के बैंक बीओबी ने दक्षिण अफ्रीका में इस वित्त वर्ष

मुंबईः दक्षिण अफ्रीका के गुप्ता बंधुओं ने अपनी 8 कंपनियों के दिवालिया होने की अर्जी अदालत में दायर की है। इससे बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को 120 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। पब्लिक सेक्टर के बैंक बीओबी ने दक्षिण अफ्रीका में इस वित्त वर्ष के अंत तक अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ गुप्ता बंधुओं के फरार होने की भी खबरें आ रही हैं।

पिछले महीने सहारनपुर के मूल निवासी गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुम्मा के इस्तीफे की वजह से चर्चा में आए थे। जब जैकब जुम्मा ने इस्तीफा दिया, उस वक्त अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता देहरादून में ही थे। यहां डालनवाला के सात कर्जन रोड पर उनकी आलीशान कोठी हैं। जिसमें गुप्ता बंधुओं में बहन-जीजा रहते हैं। तब दून और सहारनपुर में छापों की खबर आने के बाद गुप्ता बंधु दून से वापस लौट गए थे।

हालांकि अब 19 दिन बाद इनकम टैक्स की टीम ने दून समेत सहारनपुर और दिल्ली में एक साथ गुप्ता परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की। परिवार पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति जुमा के कार्यकाल के दौरान विभिन्न घोटालों में केंद्रीय भूमिका निभाई थी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!