Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 03:55 PM
सब्जियों के साथ अंडे भी महंगे हो गए हैं। मुंबई में इसका खुदरा भाव 80 रुपए प्रति दर्जन तक पहुंच गया है। एक अंडा करीब 6 रुपए का बिक रहा है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है। पिछले 1 महीने में इसकी कीमतें करीब 35 फीसदी तक उछल गई हैं।
नई दिल्लीः सब्जियों के साथ अंडे भी महंगे हो गए हैं। मुंबई में इसका खुदरा भाव 80 रुपए प्रति दर्जन तक पहुंच गया है। एक अंडा करीब 6 रुपए का बिक रहा है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है। पिछले 1 महीने में इसकी कीमतें करीब 35 फीसदी तक उछल गई हैं।
वहीं पिछले 3 महीने में कीमतें करीब 60 फीसदी तक बढ़ गई हैं। दरअसल दक्षिण भारत में खास करके तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश से अंडों की सप्लाई पर असर पड़ा है। ऐसे में इसकी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।