Edited By ,Updated: 12 Nov, 2016 03:59 PM
पांच सौ रुपए तथा एक हजार रुपए के नोटों पर प्रतिबंध लगाने से पहले एक हजार रुपए के नोटों से ज्यादा संख्या में एक सौ रुपए के नकली नोट प्रचलन में थे।
नई दिल्लीः पांच सौ रुपए तथा एक हजार रुपए के नोटों पर प्रतिबंध लगाने से पहले एक हजार रुपए के नोटों से ज्यादा संख्या में एक सौ रुपए के नकली नोट प्रचलन में थे। रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2015-16 में केंद्रीय बैंक तथा वाणिज्यिक बैंकों द्वारा कुल 6,32,926 नकली नोटों की पहचान की गई। इसमें सौ रुपए के नकली नोटों की संख्या 2,21,447 तथा एक हजार रुपए के नकली नोटों की संख्या 1,43,099 थी। हालांकि, सबसे ज्यादा संख्या पांच सौ रुपए के नकली नोटों की थी।
वित्त-वर्ष के दौरान कुल 2,61,695 नकली नोटों की पहचान की गई थी। अनुपात के हिसाब से प्रचलन में जारी हर 10 लाख नोट में 70 नकली हैं। एक हजार रुपए के हर दस लाख नोट में 226, पांच सौ रुपए के हर दस लाख नोट में 167 तथा एक सौ रुपए के हर दस लाख नोट में 140 नकली हैं।