Edited By ,Updated: 19 May, 2017 07:11 PM
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 मई को समाप्त सप्ताह में 44.36 करोड़ डॉलर घटकर 375.27 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले 05 मई को समाप्त सप्ताह में यह 2.99 अरब डॉलर की बढ़त के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तर 375.72 अरब डॉलर पर रहा था।
मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 मई को समाप्त सप्ताह में 44.36 करोड़ डॉलर घटकर 375.27 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले 05 मई को समाप्त सप्ताह में यह 2.99 अरब डॉलर की बढ़त के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तर 375.72 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वहज इसके सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का 42.94 करोड़ डॉलर घटना रहा। गत 12 मई को यह 351.10 अरब डॉलर पर आ गया। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 20.44 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 87 लाख डॉलर घटकर 2.28 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 55 लाख डॉलर घटकर 1.45 अरब डॉलर पर रहा।