मौसम विभाग का अनुमान, अब महंगी दाल और चीनी से मिलेगी मुक्ति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jun, 2017 11:15 AM

get rid of from costly sugar and pulses

मॉनसून दस्तक दे चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्लीः मॉनसून दस्तक दे चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि समय से ये पूरे देश में फैल जाएगा और इस साल अच्छी बारिश की उम्मीद है। इसे देखकर सरकार ने अगले साल भी अनाज की रिकॉर्ड पैदावार का लक्ष्य रखा है। लेकिन इस साल रिकॉर्ड पैदावार की वजह से पहले से ही कमाबेश सभी अनाज, दाल और तिलहन की कीमतें जमीन पर हैं।

अच्छी बारिश का अनुमान
2018 में 27.46 करोड़ टन अनाज उत्पादन का लक्ष्य है, जबकि इस साल अनाज उत्पादन 27.34 करोड़ टन रहा है। दरअसल अच्छी बारिश से सरकार को ज्यादा पैदावार का भरोसा है। अनाज, दाल, तिलहन की रिकॉर्ड पैदावार का अनुमान है। हालांकि सरकार ने धान और अरहर का लक्ष्य घटाया है। वहीं गन्ना और कपास का भी बंपर उत्पादन का लक्ष्य है।

यह है उत्पादन का लक्ष्य
2017-18 में 2.29 करोड़ टन दाल उत्पादन का लक्ष्य है, जबकि इस साल दाल उत्पादन 2.24 करोड़ टन रहा है। 2017-18 में 3.55 करोड़ टन तिलहन उत्पादन का लक्ष्य है, जबकि इस साल तिलहन उत्पादन 3.25 करोड़ टन रहा है। 2017-18 में 10.92 करोड़ टन धान उत्पादन का लक्ष्य है, जबकि इस साल धान उत्पादन 10.85 करोड़ टन रहा है। 2017-18 में 3.55 करोड़ गांठ कपास उत्पादन का लक्ष्य है, जबकि इस साल कपास उत्पादन 3.26 करोड़ गांठ रहा है। 2017-18 में 35.5 करोड़ टन गन्ना उत्पादन का लक्ष्य है, जबकि इस साल गन्ना उत्पादन 30.6 करोड़ टन रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!