डॉलर की मजबूती से सोने में गिरावट जारी, चांदी भी टूटी

Edited By ,Updated: 31 Mar, 2017 03:46 PM

gold gives up more  down rs 190 after dollar  s strength

विदेशों में कमजोर रूख के बीच स्थानीय मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भावों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट का रूख रहा। आज सोना 190 रुपए टूटकर 29,060 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए।

नई दिल्लीः विदेशों में कमजोर रूख के बीच स्थानीय मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भावों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट का रूख रहा। आज सोना 190 रुपए टूटकर 29,060 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए। इसी तरह सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर होने से चांदी भी 150 रुपए लुढ़ककर 42,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.10 डॉलर गिरकर 1243.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमरीकी सोना वायदा भी 2.8 डॉलर टूटकर 1,245.2 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख और डॉलर मजबूत होने से विदेशों में पीली धातु में गिरावट आई। इसका असर स्थानीय घरेलू बाजार पर पडा।  

सिंगापुर में सोने के भाव 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1241.20 डॉलर प्रति औंस रहे। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 190 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,060 और 28,910 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 42,150 और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 215 रुपए टूट कर 42,005 रुपए प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 71000:72000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!