सोना आयात सात महीने के उच्चतम स्तर पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 09:43 AM

gold import at the highest level of seven months

देश में सोने का आयात गत दिसंबर में मूल्य के आधार पर 71.52 प्रतिशत बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 339.41 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। लगातार तीन महीने की गिरावट के बाद दिसंबर में सोने का आयात बढ़ा है। इससे पहले सितंबर 2017 में इसका आयात 4.94 फीसदी,...

नई दिल्लीः देश में सोने का आयात गत दिसंबर में मूल्य के आधार पर 71.52 प्रतिशत बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 339.41 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। लगातार तीन महीने की गिरावट के बाद दिसंबर में सोने का आयात बढ़ा है। इससे पहले सितंबर 2017 में इसका आयात 4.94 फीसदी, अक्टूबर में 16.14 फीसदी और नवंबर में 25.96 फीसदी घटा था।

त्योहारी और वैवाहिक मौसम के बावजूद इन महीनों में सोने का आयात कम रहना आश्चर्यजनक रहा था। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि आयातकों ने वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) लागू होने से पहले आयात बढ़ाकर सोने का स्टॉक जमा कर लिया था और इसलिए बाद में आयात में कमी देखी गई। जी.एस.टी. में सोने पर कर की दर बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दी गई है।

पिछले साल जी.एस.टी. लागू होने से पहले मई में सोने का आयात 236.45 प्रतिशत बढ़ा था और कुल आयात 495.85 करोड़ डॉलर का रहा था। उसके बाद सबसे ज्यादा 339.41 करोड़ डॉलर का आयात दिसंबर 2017 में हुआ है। यह दिसंबर 2016 के 197.88 करोड़ डॉलर की तुलना में 71.52 फीसदी अधिक है। दिसंबर में चांदी का आयात भी 105.82 प्रतिशत बढ़कर 19.73 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। दिसंबर 2016 में यह 9.58 करोड़ डॉलर रहा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!