Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 07:47 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले जनता को जिन अच्छे दिनों का सपना दिखाया था
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले जनता को जिन अच्छे दिनों का सपना दिखाया था वह सपना मंहगा माने जाने वाले सस्ता होने से पूरा होता नजर आ रहा है हालांकि ये बात अलग है कि आम आदमी के रोजाना की जरुरत टमाटर के भाव 100 किलो तक पहुंच गए हैं। जालंधर की मंडी में आनार 30 रुपए , सेब 50 रुपए मौसम 30 रुपए किलो बिक रही है टमाटर के थोक भाव 80 रुपए किलो तक पहुंच गए हैँ। रिटेल में टमाटर 100 किलो के करीब बिक रहा है।
अन्य शहरों मे भी टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। टमाटर का भाव ज्यादा होने की वजह से कई रेस्टोरेंट्स ने सलाद में टमाटर देना बंद कर दिया है। दुनिया की बड़ी बर्गर फूड चेन मैक्डोनाल्ड ने तो अपने कई रेस्टोरेंट्स में बर्गर में टमाटर देना ही बंद कर दिया है।
टमाटर की ज्यादा कीमतों वाले शहर
शहर भाव (रु/किलो)
जगदलपुर 130
जालंधर 100
कोलकाता 95
इंदौर 91
पणजी 90
खड़गपुर 90
लखनऊ 90
नागपुर 87
मुंबई 86
वाराणसी 85
रामपुरहाट 85
महानगरों में टमाटर का भाव
महानगर भाव (रु/किलो)
कोलकाता 95
मुंबई 86
चेन्नई 80
दिल्ली 73