Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 05:41 PM
बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 500 वर्ग फुट तक के कारपेट एरिया वाले मकानों को संपत्ति कर से पूरी तरह
मुंबई: बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 500 वर्ग फुट तक के कारपेट एरिया वाले मकानों को संपत्ति कर से पूरी तरह छूट देने का प्रस्ताव पारित किया है। नगर निगम पर शिवसेना का नियंत्रण है। सरकार अगर प्रस्ताव को मंजूरी देती है, इससे इस महानगर के 14 लाख परिवार को लाभ होगा।
शिवसेना ने स्थानीय निकाय परिषद में यह प्रस्ताव पेश की जिसे भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों ने समर्थन किया। बी.एम.सी. ने 500 वर्ग फुट से 700 वर्ग फुट तक के मकान पर लगने वाले संपत्ति कर पर 60 प्रतिशत छूट देने का भी प्रस्ताव किया है। इस साल फरवरी में बीएमसी चुनाव में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 500 वर्ग फुट (कारपारेट एरिय): तक के मकानों को संपत्ति कर से पूरी तरह छूट देने का वादा किया था।