GST: सितंबर के लिए जमा कराए गए 92 हजार करोड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 04:13 PM

gst 92 thousand crore deposited for september

वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) के तहत सितंबर महीने के लिए अब तक 92,150 करोड़ रुपए का कर जमा कराया जा चुका है। वित्त मंत्रालय ने आज बताया कि 23 अक्टूबर तक सितंबर महीने के लिए 92,150 करोड़ रुपए का कर जमा कराया जा चुका है। उसने बताया कि इसमें केंद्रीय...

नई दिल्लीः वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) के तहत सितंबर महीने के लिए अब तक 92,150 करोड़ रुपए का कर जमा कराया जा चुका है। वित्त मंत्रालय ने आज बताया कि 23 अक्टूबर तक सितंबर महीने के लिए 92,150 करोड़ रुपए का कर जमा कराया जा चुका है। उसने बताया कि इसमें केंद्रीय जी.एस.टी. के तहत 14,042 करोड़ रुपए और राज्य जी.एस.टी. के तहत 21,172 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। एकीकृत जी.एस.टी. के तहत 48,948 करोड़ रुपए का कर जमा कराया गया है जिसमें 23,951 करोड़ रुपए आयात पर लगने वाले एकीकृत जी.एस.टी. से प्राप्त हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि क्षतिपूर्ति उपकर के रूप में 7,988 करोड़ रुपए का राजस्व आया है जिसमें 722 करोड़ रुपए आयात की गई वस्तुओं पर लगने वाले उपकर से मिले हैं। उसने बताया कि सितंबर महीने के लिए 23 अक्टूबर तक 42 लाख 91 हजार जी.एस.टी.आर. 3बी फाइल किए गए हैं। सितंबर के लिए जी.एस.टी.आर. 3बी भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर थी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!