नवंबर में GST कलेक्शन 10 हजार करोड़ से ज्यादा घटी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 08:00 PM

gst collections in november dipped to 10 thousand crores

नवंबर महीने में सरकार ने  83346 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्‍शन किया है। जो कि अक्टूबर महीने के मुकाबले दस हजार करोड़ रुपए कम है।वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने अक्टूबर में 50.1 लाख कंपनियों से.............

नेशनल डेस्क:नवंबर महीने में सरकार ने  83346 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्‍शन किया है। जो कि अक्टूबर महीने के मुकाबले दस हजार करोड़ रुपए कम है।वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह अक्टूबर महीने के लिए आज तक 83346 करोड़ रुपए रहा है और 50.1 लाख रिटर्न 26 नवंबर तक दाखिल किए गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 27 नवंबर तक अक्टूबर महीने के लिए 83346 करोड़ रुपए का जीएसटी राजस्व संग्रह हुआ है। अब तक जीएसटी के लिए 95.9 लाख करदाता पंजीकरण करा चुके हैं जिनमें से 15.1 लाख ने कंपोजिशन स्कीम का चयन किया है और उन्हें तिमाही रिटर्न दाखिल करना पड़ता है। 

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) November 27, 2017

जीएसटी के लागू होने पर अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और 27 नवंबर तक राज्यों ने सीजीएसटी के तहत 87238 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया है। अंतर राज्यीय व्यापार के मामलें में आईजीएसटी खाते से एसजीएसटी खाते में अब तक कुल मिलाकर 313821 करोड़ रुपए का हस्तातंरण किया गया है। केन्द्र ने कहा है कि जहां तक वस्तु एवं सेवा (राज्य क्षतिपूर्ति) कानून 2017 के तहत जीएसटी कर संग्रह में कमी आने के बावजूद राज्यों के राजस्व पूरी तरह सुरक्षित है। 

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) November 27, 2017

जुलाई और अगस्त महीने के लिए सभी राज्यों को क्षतिपूर्ति के लिए 10806 करोड़ रुपए का हस्तातंरण किया गया है। सितंबर और अक्टूबर महीने के लिए 13695 करोड़ रुपए की राशि हस्तातंरित की जा रही है। इस तरह से राज्यों के राजस्व का पूरी तरह से संरा किया जा रहा है और क्षतिपूर्ति वर्ष 2015-16 के आधार वर्ष के अनुरूप दिया जा रहा है तथा राजस्व में 14 प्रतिशत की बढोतरी का अनुमान है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!