GST से वस्तुओं के दाम आएंगे नीचे: पर्रिकर

Edited By ,Updated: 23 May, 2017 06:28 PM

gst prices will fall below parrikar

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि वस्तु एवं सेवा कर से वस्तुओं के दाम घटेंगे।

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि वस्तु एवं सेवा कर से वस्तुओं के दाम घटेंगे। उन्होंने कहा कि इस नई कराधान व्यवस्था से वस्तुओं के दाम नीचे आएगे। वह यहां इस एेतिहासिक कर व्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों पर उसके प्रभावों पर व्याख्या के लिए बुलायी गयी एक विशेष बैठक में विधायकों को संबोधित कर रहे थे। गोवा विधानसभा ने हाल ही में राज्य जी.एस.टी. विधेयक को पारित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई कर व्यवस्था के प्रति व्यापारियों की अच्छी प्रतिक्रिया है। सरकारी एजेंसियां जी.एस.टी. के बारे में जागरूकता फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में करीब करीब 73 फीसदी व्यापारियों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है। हम इस महीने के आखिर तक यह संख्या आगे बढऩे की उम्मीद करते हैं। पर्रिकर ने कहा कि वह आशा करते हैं कि राज्य के करीब 95 फीसदी व्यारी 15 जून तक जी.एस.टी. के तहत अपना पंजीकरण करवा लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!