GSTN पोर्टल पर हर घंटे 80,000 रिटर्न दाखिल: चेयरमैन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 03:54 PM

gstn portal returns 80 000 returns every hour  chairman

अगस्त के आरंभिक जी.एस.टी. रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम दिन भारी संख्या में कारोबारियों ने जी.एस.टी. ...

नई दिल्लीः अगस्त के आरंभिक जी.एस.टी. रिटर्न दाखिल करने के लिए अंतिम दिन भारी संख्या में कारोबारियों ने जी.एस.टी. नेटवर्क पोर्टल का रुख किया और हर घंटे 80,000 से ज्यादा जी.एस.टी.आर.-3बी रिटर्न दाखिल किए गए हैं। यह जानकारी आज जी.एस.टी.एन. के चेयरमैन अजय भूषण पांडे ने दी। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी.आर.-3बी के रूप में अगस्त का रिटर्न भरने के लिए कारोबारियों के पास मध्यरात्रि तक का समय था और जी.एस.टी.एन. पोर्टल को अतिरिक्त भार लेने के लिए तैयार रखा गया था।

एक जुलाई को माल एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) को लागू किए जाने के बाद यह दूसरा महीना था जब जी.एस.टी.आर.-3बी फॉर्म दाखिल किए जाने थे। इसी महीने जी.एस.टी.एन. पोर्टल के चेयरमैन पद को संभालने वाले पांडे ने कहा, ‘‘मौजूदा समय में जी.एस.टी.एन. सही तरीके से काम कर रहा है और इस पर हर घंटे करीब 80,000 से ज्यादा जी.एस.टी.आर.-3बी रिटर्न अपलोड स्वीकार किए जा रहे हैं।’’ जी.एस.टी.एन. इस नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के लिए तकनीकी रीढ़ का काम करता है। पिछले महीने करीब 47 लाख जी.एस.टी.आर.-3बी रिटर्न दाखिल किए गए थे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!