हरियाणा में 28.16 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 04:36 PM

haryana produces more than 28 16 lakh quintals of sugar

हरियाणा की 11 चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 290 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पिराई कर 28.16 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है।

चंडीगढ़ः हरियाणा की 11 चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 290 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पिराई कर 28.16 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है।

राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन चीनी मिलों में शाहबाद मिल ने सर्वाधिक 4.79 लाख क्विंटल, रोहतक मिल ने 3.80 लाख क्विंटल, कैथल मिल ने 2.63 लाख क्विंटल, महम मिल ने 2.56 लाख क्विंटल, करनाल मिल ने 2.41 लाख क्विंटल, गोहाना मिल ने 2.42 लाख क्विंटल,  जींद मिल ने 1.80 लाख क्विंटल, पानीपत मिल ने 1.81 लाख क्विंटल, सोनीपत मिल ने 1.91 लाख क्विंटल, पलवल मिल ने 1.71 लाख क्विंटल तथा हैफेड चीनी मिल असंध ने 2.28 लाख क्विंटलल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है। इन चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 9.92 प्रतिशत रही है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!