HDFC का मुनाफा 21.6% घटकर 2044 करोड़ रुपए हुआ

Edited By ,Updated: 04 May, 2017 05:12 PM

hdfc  s net profit fell 21 6  to rs 2044 crore

वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा 21.6 फीसदी घटकर...

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा 21.6 फीसदी घटकर 2044 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का मुनाफा 2607 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही के मुनाफे में एच.डी.एफ.सी. लाइफ में बेची गई हिस्सेदारी के आंकड़े को शामिल किया गया था।

HDFC की आय और ब्याज आय
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की आय कुल 7.7 फीसदी घटकर 8515 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की आय 9226 करोड़ रुपए रही थी। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की ब्याज आय 26.5 फीसदी बढ़कर 3123 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की ब्याज आय 2469 करोड़ रुपए रही थी। एच.डी.एफ.सी.  ने 15 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एेलान किया है।

ग्रॉस NPA
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का ग्रॉस एन.पी.ए. 0.81 फीसदी से घटकर 0.79 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 में एच.डी.एफ.सी. का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बिना बदलाव के 4.1 फीसदी पर बरकरार रहा है। चौथी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. ने 5625 करोड़ रुपए के लोन बेचे हैं, जबकि 31 मार्च तक 2.96 लाख करोड़ रुपए की लोन बुक रही है।

MRF का मुनाफा 32.3% घटा, आय 1.6% घटी
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एम.आर.एफ. का मुनाफा 32.3 फीसदी घटकर 286.7 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एम.आर.एफ. का मुनाफा 423.5 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी की आय
वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में एम.आर.एफ. की आय 1.6 फीसदी घटकर 3712.8 करोड़ रुपए हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एम.आर.एफ. की आय 3772 करोड़ रुपए रही थी।

एबिटडा
सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एम.आर.एफ. का एबिटडा 726 करोड़ रुपए से घटकर 522 करोड़ रुपए हो गया है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एम.आर.एफ. का एबिटडा मार्जिन 21.4 फीसदी से घटकर 15.7 फीसदी हो गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!