HDFC के मुनाफे में 15% की बढ़ौतरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 02:47 PM

hdfc profit up 15

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का स्टैंडअलोन मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 2101 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का स्टैंडअलोन मुनाफा 1827 करोड़ रुपए रहा था।

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का स्टैंडअलोन मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 2101 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का स्टैंडअलोन मुनाफा 1827 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की स्टैंडअलोन ब्याज आय 13.7 फीसदी बढ़कर 2612 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की ब्याज आय 2297 करोड़ रुपए रही थी। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की स्टैंडअलोन कुल आय 8.2 फीसदी बढ़कर 8751 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की स्टैंडअलोन कुल आय 8091 करोड़ रुपए रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का ग्रॉस एन.पी.ए. 1.12 फीसदी से बढ़कर 1.14 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. की प्रोविजनिंग बिना बदलाव के 95 करोड़ रुपए रही है, जबकि पहली तिमाही में प्रोविजनिंग 85 करोड़ रुपए रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एच.डी.एफ.सी. का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बिना बदलाव के 3.9 फीसदी रहा है।
PunjabKesari
Lupin का मुनाफा 31.3% घटा
वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 31.3 फीसदी घटकर 455 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 662.2 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 7.9 फीसदी घटकर 3952 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 4290.5 करोड़ रुपए रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 1030.4 करोड़ रुपए से घटकर 853 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा मार्जिन 24 फीसदी से घटकर 21.6 फीसदी रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!