Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 01:35 PM
वृद्ध लोगों के लिए आवासीय परियोजनाओं का बाजार देश में वर्ष 2030 तक छह गुना बढ़कर 7.7 अरब डॉलर का ......
नई दिल्लीः वृद्ध लोगों के लिए आवासीय परियोजनाओं का बाजार देश में वर्ष 2030 तक छह गुना बढ़कर 7.7 अरब डॉलर का हो जाएग। उद्योग संगठन पी.एच.डी.सी.सी.आई. की एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है। पी.एच.डी.सी.सी.आई. की रिपोर्ट ‘सीनियर हाउसिंग: अ सनराइज सेक्टर इन इंडिया’ में कहा, ‘‘भारत में वृद्ध लोगों के लिए करीब 10 हजार आवासीय परियोजनाएं हैं जिनका मूल्य बाजार में 1.26 अरब डॉलर है।’’ सर्वेक्षण के अनुसार, डेवलपरों को लगता है कि यह क्षेत्र अभी के 1.26 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7.7 अरब डॉलर का हो जाएगा।
एसोसिएशन ऑफ सीनियर लिविंग इंडिया के संस्थापक एवं चेयरमैन एम एच दलाल ने कहा कि भारत में 12 करोड़ वृद्ध लोग हैं जो कई देशों की पूरी आबादी के बराबर है। पी.एच.डी.सी.सी.आई. ने कहा कि भारत की कुल आबादी में बुजुर्गों का प्रतिशत 1961 में 5.6 था जो 2011 में 8.6 हो गया। वर्ष 2021 तक ये कुल आबादी का 10.7 प्रतिशत, 2026 तक 12.4 प्रतिशत और 2050 तक 23.6 प्रतिशत हो जाएंगे।