Edited By ,Updated: 31 Jan, 2017 04:21 PM
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 2442 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का मुनाफा 3018 करोड़ रुपए रहा था।
नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का मुनाफा 19 फीसदी घटकर 2442 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का मुनाफा 3018 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की ब्याज आय 1.6 फीसदी घटकर 5363 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की ब्याज आय 5453 करोड़ रुपए रही थी।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.82 फीसदी से बढ़कर 7.91 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का नेट एनपीए 3.57 फीसदी से बढ़कर 4.35 फीसदी हो गया है।