6 साल बाद बाजार में धमाका, कल खुलेगा ICICI प्रूंडेशियल का IPO

Edited By ,Updated: 18 Sep, 2016 05:45 PM

icici prudential ipo

प्राइवेट सैक्टर के बड़े बैंक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की सब्सिडियरी आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी धूम मचाने की तैयारी में है।

नई दिल्लीः प्राइवेट सैक्टर के बड़े बैंक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की सब्सिडियरी आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी धूम मचाने की तैयारी में है। कंपनी का आई.पी.ओ. (इनीशियल पब्लिक ऑफर) 19 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद हो जाएगा। यह भारत में किसी भी कोर इंश्योरेंस कंपनी का पहला आई.पी.ओ. है। 

 
6057 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य
इस आई.पी.ओ. के जरिए कंपनी की 6057 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। कंपनी इसके तहत 18,13,41,058 तक इक्विटी शेयरों की पेशकश करेगी। कंपनी के कार्यकारी निदेशक पुनीत नंदा के मुताबिक इस आई.पी.ओ. के लिए रेट 300-334 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है और इससे 6057 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है। वित्त साल 2015-16 में आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडेंशियल लाइफ का कुल प्रीमियम कारोबार 19,164 करोड़ रुपए का था, जबकि बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 11.3 फीसदी रही थी। इससे पहले कोल इंडिया ने आई.पी.ओ. के जरिए मार्कीट से इससे ज्यादा रकम जुटाई गई थी।
 
एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए 1635 करोड़ 
आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडेंशियल ने आई.पी.ओ. से पहले ही 38 एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर बेचकर 1,635 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। यह बिक्री उसके आई.पी.ओ. का हिस्सा है। कंपनी का लगभग 6 हजार करोड़ रुपए का आई.पी.ओ. 19 सितंबर को खुलेगा, जो बीते 6 साल का सबसे बड़ा आई.पी.ओ. है। रेग्युलेटरी फाइलिंग्स के मुताबिक सिंगापुर सरकार और नॉमुरा इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड मदर फंड व मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर ने  आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडेंशियल के 334 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 4.896 करोड़ शेयर खरीदे हैं। 
 
आई.पी.ओ. के जरिए 12.65 फीसदी हिस्सा बिक्री
आई.सी.आई.सी.आई. बैंक आई.पी.ओ. के जरिए 18.13 करोड़ शेयरों या 12.65 फीसदी हिस्सा बिक्री करेगा। आई.पी.ओ. में 10 फीसदी हिस्सेदारी बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए रिजर्व रहेगी। प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी आई.पी.ओ. के जरिए अपना हिस्सा नहीं बेचेगी। कोल इंडिया के बाद यह सबसे बड़ा आई.पी.ओ. होगा। कोल इंडिया का 15 हजार करोड़ रुपए का आई.पी.ओ. 2010 में आया था।
 
क्या है IPO 
आई.पी.ओ. को इनीशियल पब्लिक ऑफर के अलावा पब्लिक इश्यू के नाम से भी जाना जाता है। तमाम कंपनियां आई.पी.ओ. के जरिए पूंजी जुटाती हैं और उसे अपने कारोबार को बढ़ाने में लगाती हैं। निवेशकों के लिए आई.पी.ओ. में निवेश हाल के दिनों में फायदे का सौदा साबित हुआ है। नए निवेशक के लिए ये एक बेहतर प्लेटफॉर्म होता है जिसके जरिए वो अपने मनपसंद कंपनियों के आई.पी.ओ. में निवेश कर कारोबार में हिस्सेदार बन सकते हैं। जिसके बाद कंपनी के फायदे में निवेशक को हिस्सेदारी मिलती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!