ऐसे पहचानें 500 और 2000 का नया नोट असली है या नकली

Edited By ,Updated: 22 Feb, 2017 04:03 PM

identify new notes of 500 and 2 000 such real or fake

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2016 को नोटंबदी का ऐलान किया गया था। यह ऐलान इसलिए किया गया था ताकि देश में कालेधन और नकली नोटों की समस्या को खत्म किया जा सके। 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2016 को नोटंबदी का ऐलान किया गया था। यह ऐलान इसलिए किया गया था ताकि देश में कालेधन और नकली नोटों की समस्या को खत्म किया जा सके। 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के बाद 500 और 2000 रुपए के नए नोट बाजार में आने लगे। अभी नए नोट पूरी तरह लोगों के हाथ में आए भी नहीं कि नकली नोट भी भारतीय बाजार में आने लगे। आइए यहां पढ़ें नकली और असली नोट की कैसे करें पहचान-

ऐसे पहचानें 2000 का असली नोट
1. नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा।
2. नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे, तो 2000 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा।
3. 2000 लिखा हुआ है देवनागरी में यानी हिंदी वाली गिनती में।
4. बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
5. छोटे-छोटे फॉन्ट में ‘RBI’ और ‘2000’ लिखा हुआ है।
6. स्पेशल धागे की लाइन जिस पर भारत, RBI और 2000 लिखा हुआ है। जब नोट को तिरछा करेंगे, तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा।
7. गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन और गवर्नर का दस्तखत।
8. खाली जगह जहां नोट को तिरछा करने पर गांधी की फोटो दिखेगी।
9. दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ है। दाहिनी तरफ छोटा सा 2000 उभरा हुआ लिखा है। नोट के दाहिने छोर पर 7 लकीरें खींची गई हैं।
10. रुपए के सिम्बल के साथ फिर 2000 लिखा हुआ है, अंग्रेजी गिनती में।
11. नोट के दाहिने छोर पर सात लकीरें खींची गई हैं।
12. जिस साल नोट छपा है। वह साल लिखा है।
13. गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो।
14. अलग-अलग भाषाओं में ‘2 हजार रुपए’ लिखा हुआ है।
15. 2000 के नोट में मंगलयान की फोटो। 
16. देवनागिरी में 2000 लिखा हुआ है। 

ऐसे पहचानें 500 का असली नोट
1. नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा।
2. नोट को 45 डिग्री तिरछा कर के देखेंगे, तो 500 रुपए अंकों में लिखा दिखेगा।
3. 500 लिखा हुआ है देवनागरी में यानी हिंदी वाली गिनती में।
4. बीच में गांधी की तस्वीर है। छोटे-छोटे फॉन्ट में ‘RBI’ और ‘500’ लिखा हुआ है।
5. स्पेशल धागे की लाइन जिस पर भारत, RBI और 500 लिखा हुआ है। जब नोट को तिरछा करेंगे, तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा।
6. गवर्नर धारक को रुपया अदा करता है वाली लाइन और गवर्नर का दस्तखत।
7. खाली जगह जहां नोट को तिरछा करने पर गांधी की फोटो दिखेगी।
8. रुपए के सिम्बल के साथ फिर 500 लिखा हुआ है, अंग्रेजी गिनती में।
9. दाहिनी तरफ दिखेगा अशोक स्तंभ। दाहिनी तरफ छोटा सा 500 उभरा हुआ लिखा है।
10. जिस साल नोट छपा है। वह साल लिखा है। गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो।
11. अलग-अलग भाषाओँ में ‘500’ लिखा हुआ है। 500 के नोट में लालकिले की फोटो।12. एक छोटे से गोले में 500 रुपए उभरा हुआ लिखा है। दाहिनी छोर पर 5 लाइनें खींची गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!