अगर आपके पास भी LIC पॉलिसी है तो जरूर पढ़ें यह खबर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 01:39 PM

if you also have an lic policy then read this news

अगर आपने एल.आई.सी. यानी जीवन बीमा निगम की कोई भी पॉलिसी ले रखी है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। एल.आई.सी. ने अपने लाखों पॉलिसी धारकों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें उसने अपने ग्राहकों को कुछ संदेशों से चौकस रहने के लिए कहा है। अगर एेसे...

नई दिल्लीः अगर आपने एल.आई.सी. यानी जीवन बीमा निगम की कोई भी पॉलिसी ले रखी है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। एल.आई.सी. ने अपने लाखों पॉलिसी धारकों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें उसने अपने ग्राहकों को कुछ संदेशों से चौकस रहने के लिए कहा है। अगर एेसे संदेश में अाप अपनी आधार कार्ड की जानकारी या कुछ और निजी जानकारी साझा करते हैं तो आपको बड़ा नुक्सान हो सकता है।

पॉलिसी धारकों को किया अलर्ट
भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एल.आई.सी. के चिह्न और चिह्न के साथ कुछ संदेश चल रहे हैं, जिसमें एक नंबर के जरिए पॉलिसी धारकों को एस.एम.एस. भेजकर आधार लिंक करने के लिए कहा जा रहा है। एल.आई.सी. ने अपने पॉलिसी धारकों को सावधान करते हुए कहा है कि उसकी तरफ से किसी भी तरह का कोई मैसेज नहीं भेजा गया है। साथ ही यह भी कहा कि पॉलिसी के साथ आधार लिंक करने के लिए एस.एम.एस. जैसी कोई सुविधा शुरू नहीं की गई है और अगर इस तरह की कोई सुविधा दी जाती है तो हमारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपडेट की जाएगी।

31 दिसंबर तक आधार कार्ड लिंक कराना जरूरी
एल.आई.सी. ने अपने पॉलिसी धारकों से कहा कि अगर कोई भी उन्हें एस.एम.एस. के द्वारा पॉलिसी को आधार से लिंक करने के लिए कहता है तो अपनी कोई भी जानकारी साझा न करें। बता दें कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 31 दिसंबर 2017 तक बीमा पॉलिसी को आधार और पैन कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी है। यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं हैं, तो आप फॉर्म -60 भर सकते हैं। यह काम आप पास के एल.आई.सी. दफ्तर में जाकर कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन आधार लिंक करना चाहते हैं तो एल.आई.सी. की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपको आधार लिंक करने के ऑप्शन मिल जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!