NPCI के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिसंबर में बढ़ा लेनदेन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 01:58 PM

increased transactions on npci digital platform in december

देश में सभी खुदरा लेनदेनों का हिसाब-किताब रखने वाले संगठन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एन.पी.सी.आई.) के डिजिटल एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यू.पी.आई.) पर दिसंबर 2017 में 14.55 करोड़ लेनदेन पंजीकृत हुए हैं। एन.पी.सी.आई. के एक अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2017...

नई दिल्लीः देश में सभी खुदरा लेनदेनों का हिसाब-किताब रखने वाले संगठन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एन.पी.सी.आई.) के डिजिटल एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यू.पी.आई.) पर दिसंबर 2017 में 14.55 करोड़ लेनदेन पंजीकृत हुए हैं। एन.पी.सी.आई. के एक अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2017 में इन लेनदेनों का मूल्य भी बढ़ा है। यह 13,144 करोड़ रुपए रहा है जो जनवरी 2017 में मात्र 1,568 करोड़ रुपए था।

यू.पी.आई. पर लेनदेन की संख्या में वृद्धि जुलाई के बाद से देखी गई है। उस समय यह मात्र 1.14 करोड़ ही थी। इसके बाद सितंबर और अक्तूबर में मासिक आधार पर इसमें 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। बाद में नवंबर और दिसंबर में यह 40 फीसदी के नीचे ही रही। अधिकारी ने कहा कि एन.पी.सी.आई. द्वारा प्रबंधित यू.पी.आई. एप ‘भीम’ (भारत इंटरफेस फॉर मनी) पर केवल 90 लाख लेनदेन ही हुए हैं। भीम के डाउनलोड को बढ़ाने के लिए रिफरल प्रसार अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें 25 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है।

एन.पी.सी.आई. के यू.पी.आई. मंच का उपयोग बैंक और वित्तीय संस्थान भी कर सकते हैं। इसके माध्यम से वह बिना बैंक की जानकारी साझा किए सीधे डिजिटल भुगतान की सेवा दे सकते हैं। दिसंबर 2017 तक एन.पी.सी.आई. के यू.पी.आई. मंच से जुड़े बैंकों की कुल संख्या 67 हो गई। यू.पी.आई., बैंक ग्राहकों को कई बैंक खातों को लिंक करने की भी सुविधा देती है।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!