भारत 2026 तक विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक होगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 06:32 PM

india will be the world  s largest milk producer by 2026

भारत आगामी दशक में दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा। इस सदी की पहली तिमाही के दौरान ही देश का दुग्ध

संयुक्त राष्ट्र: भारत आगामी दशक में दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन जाएगा। इस सदी की पहली तिमाही के दौरान ही देश का दुग्ध उत्पादन 3 गुना हो चुका है। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफ.ए.ओ.) और आॢथक सहयोग संगठन (ओ.ई.सी.डी.) ने यह खुलासा किया है। इस सप्ताह जारी ओ.ई.सी.डी.-एफ.ए.ओ. कृषि परिदृश्य 2017-2026 की रिपोर्ट के अनुसार भारत का दूध उत्पादन 2016 में 16.038 करोड़ टन था, जिसके 2026 तक बढ़कर 22.778 करोड़ टन होने की संभावना है।

गायों की संख्या बढ़कर हो सकती है 22.778 करोड़  
रिपोर्ट के अनुसार इस दशक के दौरान गायों की संख्या 12.25 करोड़ से बढ़कर 22.778 करोड़ होने की संभावना है। 2026 में भारत का दुग्ध उत्पादन दूसरे सबसे बड़े उत्पादक यूरोपीय संघ से एक-तिहाई अधिक होगा। 2016 में ताजा दुग्ध उत्पादों की प्रति व्यक्ति वाॢषक खपत करीब 80.74 किलोग्राम थी, जो 2026 तक बढ़कर 106.94 किलोग्राम होने की संभावना है।
PunjabKesari
बढ़ सकता है गेहूं का उत्पादन
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गेहूं का उत्पादन जो पिछले साल 9.229 करोड़ टन था, वह 2026 में बढ़कर 10.683 करोड़ टन हो जाएगा। वहीं कृषि क्षेत्र 2026 में 3.19 करोड़ हैक्टेयर हो जाएगा। पिछले साल यह 2.9 करोड़ हैक्टेयर था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!