मिस्त्री को निदेशक पद से हटाने को इंडियन होटल्स ने बुलाई ईजीएम

Edited By ,Updated: 10 Nov, 2016 05:39 PM

indian hotels calls egm to seek cyrus mistry    s removal as director

टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स ने शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक (ई.जी.एम.) बुलाई है, जिसमें समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक पद से हटाने पर विचार किया जाएगा।

नई दिल्ली: टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स ने शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक (ई.जी.एम.) बुलाई है, जिसमें समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक पद से हटाने पर विचार किया जाएगा।

इंडियन होटल्स ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है, ‘‘कंपनी में 28.01 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा संस से एक आग्रह मिला है जिसमें कंपनी के शेयरधारकों की ई.जी.एम. बुलाए जाने को कहा गया है। ई.जी.एम. में साइरस मिस्त्री को कंपनी के निदेशक पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।’’ आज दिन में इससे पहले टाटा संस ने समूह की सबसे सफल कंपनी टी.सी.एस. में साइरस मिस्त्री के स्थान पर इशात हुसैन को चेयरमैन नियुक्त कर दिया।
 
इंडियन होटल्स की पिछले सप्ताह हुई बैठक में स्वतंत्र निदेशकों ने सायरस मिस्त्री का पूरा समर्थन करते हुए उन्हें कंपनी का चेयरमैन बनाए रखने का समर्थन किया था। सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें समूह की संचालन कंपनियों से भी हटाया जा रहा है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!