अप्रत्यक्ष कर संग्रह पहले दस माह में 24%, प्रत्यक्ष कर संग्रह 10.79% बढ़ा

Edited By ,Updated: 10 Feb, 2017 05:28 PM

indirect tax revenue grows 24  in apr jan direct tax up 10 79

सरकार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीने अप्रैल-जनवरी के दौरान अप्रत्यक्ष कर वसूली में 23.9 प्रतिशत और प्रत्यक्ष कर में 10.79 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान कुल कर राजस्व प्राप्तियां 12.85 लाख करोड़ रुपए रही है

नई दिल्लीः सरकार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीने अप्रैल-जनवरी के दौरान अप्रत्यक्ष कर वसूली में 23.9 प्रतिशत और प्रत्यक्ष कर में 10.79 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान कुल कर राजस्व प्राप्तियां 12.85 लाख करोड़ रुपए रही है जो इस वर्ष के बजट अनुमान का 76 प्रतिशत है। बजट में वर्ष 2016-17 में कुल कर राजस्व प्राप्तियां 16.99 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।   

नोटबंदी की वजह से कारोबार में सुस्ती और कर वसूली में गिरावट आने की आशंकाओं के विपरीत जनवरी में अप्रत्यक्ष कर वसूली में वृद्धि 16.9 प्रतिशत रही। इसमें उत्पाद शुल्क प्राप्ति का बड़ा योगदान है। इससे विनिर्माण क्षेत्र में गतिविधियां बेहतर होने की झलक मिलती है। अप्रैल-जनवरी 2016-17 में कुल प्रत्यक्ष कर वसूली 5.82 लाख करोड़ रुपए और अप्रत्यक्ष कर वसूली 7.03 लाख करोड़ रुपए रही। इसमें क्रमश: व्यक्तिगत आयकर और उत्पाद शुल्क वसूली में बढ़ौतरी का विशेष योगदान है। इस दौरान कंपनी कर प्राप्ति 11.7 प्रतिशत और व्यक्तिगत आयकर की वसूली में 21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। रिफंड राशि का समायोजन करने के बाद कार्पोरेट कर वसूली में मात्र 2.9 प्रतिशत वृद्धि रही जबकि व्यक्तिगत आयकर की वसूली एक साल पहले की तुलना में 23.1 प्रतिशत अधिक रही।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!