भारत की इस दिग्गज कंपनी में मिलती है 1 करोड़ से ज्यादा की सैलरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 05:01 PM

info is paying in crores to more employees abroad than in india

विदेशी साइट्स पर काम करने वाले 1,800 कर्मचारियों को इन्फोसिस 1 करोड़ से अधिक की सालाना सैलरी दे रही है।

नई दिल्ली: विदेशी साइट्स पर काम करने वाले 1,800 कर्मचारियों को इन्फोसिस 1 करोड़ से अधिक की सालाना सैलरी दे रही है। इनमें से 150 लोगों को पिछले साल कंपनी ने नौकरी पर रखा था। इससे पता चलता है कि विदेश में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से इन्फोसिस की लागत बढ़ सकती है।
PunjabKesari
विदेशी करंसी के हिसाब से दिया जाता है वेतन 
पिछले महीने कंपनी ने बताया था कि वह अमरीका में 10,000 लोगों को जाॅब पर रखेगी। आई.टी. इंडस्ट्री को अभी अमेरिका जैसे विकसित देशों में बढ़ते संरक्षणवाद जैसी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वित्त वर्ष 2017 में कंपनी ने भारत में सिर्फ 50 कर्मचारियों को 1 करोड़ से अधिक सैलरी दी थी। देश में कंपनी के 1,51,956 कर्मचारी हैं। वहीं, विदेश में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 48,400 है। इनमें से 1,800 को करोड़ रुपए से अधिक की सैलरी मिलती है। हालांकि, विकसित देशों में कंपनी स्किल्ड प्रोफेशनल्स को मोटी सैलरी देती है। उन्हें विदेशी करंसी में वेतन का भुगतान किया जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!