देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर आएगी 30 अरब डॉलर की लागत: IOC

Edited By ,Updated: 03 Jul, 2016 04:21 PM

ioc bpcl

देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर 30 अरब डॉलर या 2 लाख करोड़ रुपए की लागत आएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर 30 अरब डॉलर या 2 लाख करोड़ रुपए की लागत आएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कारपोरेशन (आई.आे.सी.), भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन (बी.पी.सी.एल.), हिंदुस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन (एच.पी.सी.एल.) तथा ई.आई.एल. की योजना इस रिफाइनरी का निर्माण पश्चिमी तट पर करने की है।   

 

आई.आे.सी. के निदेशक (रिफाइनरी) संजीव सिंह ने कहा, ‘‘दो चरणों में 6 करोड़ टन सालाना की रिफाइनरी तथा विशाल पैट्रोरसायन परिसर स्थापित किया जाएगा।’’   सिंह ने कहा कि पहला चरण 4 करोड़ टन का होगा। इसमें एरोमैटिक परिसर, पालिमर परिसर शामिल होंगे।’’ उन्होंने कहा कि पहले चरण पर 1.2 से 1.5 लाख करोड़ रुपए की लागत आएगी। भूमि अधिग्रहण की तारीख से इसे 5-6 साल में पूरा किया जाएगा।   उन्होंने बताया कि इस विशाल परिसर के लिए 12,000 से 15,000 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। महाराष्ट्र तट पर इसके लिए दो-तीन साइटों को देखा जा रहा है। 

 

सिंह ने कहा कि दूसरे चरण में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी।   आई.आे.सी. पश्चिमी तट पर रिफाइनरी की संभावना इसलिए देख रही है क्योंकि उसकी ज्यादातर रिफाइनरियां उत्तर में हैं और उसके लिए पश्चिम तथा दक्षिण के ग्राहकों की जरूरत को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!