छंटनी के मंडरा रहे खतरे के बीच आईटी कर्मचारी बनाएंगे यूनियन

Edited By ,Updated: 23 May, 2017 05:07 PM

it workers will create union between threatening layoffs

आईटी कंपनियों में बड़े पैमाने पर संभावित छंटनी की खबरों के बीच आईटी कर्मचारियों का एक मंच देश में तकनीकी विशेषज्ञों के पहले यूनियन के तौर पर अपने आप को पंजीकृत कराने जा रहा है।

बैंगलूरः आईटी कंपनियों में बड़े पैमाने पर संभावित छंटनी की खबरों के बीच आईटी कर्मचारियों का एक मंच देश में तकनीकी विशेषज्ञों के पहले यूनियन के तौर पर अपने आप को पंजीकृत कराने जा रहा है। 

फोरम के उपाध्यक्ष वासुमति ने कहा, ‘‘फोरम फोर इनफोर्मेशन टैक्नोलोजी इम्प्लायइज (एफआईटीई) भारत में आईटी कर्मचारियों के पहले यूनियन के तौर पर औपचारिक रूप से अपना पंजीकरण कराएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले कुछ महीनों में एेसा होने की उम्मीद कर रहे हैं।’’ यह कदम देश में बड़ी आईटी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को अवैध रूप से निकालने के बाद उठाया गया है।  

एफआईटीई 2008 में भी सुर्खियों में आया था जब उसने श्रीलंका में तमिलों की दशा पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदर्शन किया था। उसमें 1000 ऑनलाइन सदस्य और 100 सक्रिय सदस्य हैं। उसने चेन्नई, बैंगलूर, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, कोच्चि और दिल्ली समेत 9 शहरों में अपनी शाखाएं खोली हैं। इस संगठन ने आईटी कर्मचारियों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं जिन्हें अतीत में विभिन्न कंपनियों ने मनमाने तरीके से बर्खास्त कर दिया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!