जगुआर लैंड रोवर को बिक्री प्रभावित होने की आशंका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 09:59 AM

jaguar land rover feasible to hit sales

लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जे.एल.आर.) को इस साल अपनी बिक्री में गिरावट की आशंका है। टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनी का कहना है कि कलपुर्जों पर सीमाशुल्क में बढ़ोत्तरी और प्रीमियम श्रेणी की गाडिय़ों पर माल एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) की उच्च दर से उसकी...

कोलकाताः लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जे.एल.आर.) को इस साल अपनी बिक्री में गिरावट की आशंका है। टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनी का कहना है कि कलपुर्जों पर सीमाशुल्क में बढ़ोत्तरी और प्रीमियम श्रेणी की गाडिय़ों पर माल एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) की उच्च दर से उसकी बिक्री प्रभावित होने की संभावना है।     

कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बताया कि कलपुर्जों और किटों पर सीमाशुल्क में 5 प्रतिशत की वृद्धि से जेएलआर के विभिन्न मॉडलों की कीमत में साढ़े 3 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है।     

सूरी ने कहा, ‘‘बजट में घोषित की गई सीमाशुल्क वृद्धि हकीकत में निराशाजनक है। यह 2017 में वृद्धि पर विपरीत प्रभाव डालेगा।’’ उन्होंने कहा कि 2018 में उन्हें दोहरे अंक में वृद्धि की उम्मीद थी लेकिन अब यह एक अंक में वृद्धि तक ही सीमित रहने की संभावना है। वर्ष 2017 में जेएलआर ने भारत में 4,000 कारों की बिक्री की थी जो 2016 के मुकाबले 49 प्रतिशत अधिक थी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!