Jain Irrigation ने किया US की 2 कंपनियों का अधिग्रहण

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2017 01:12 PM

jain irrigation has acquired 2 us companies

जैन इरीगेशन की सब्सिडियरी ने यू.एस. की 2 कंपनियों में 80 फीसदी हिस्सा 4.85 करोड़ डॉलर में खरीदा है।

नई दिल्लीः जैन इरीगेशन की सब्सिडियरी ने यू.एस. की 2 कंपनियों में 80 फीसदी हिस्सा 4.85 करोड़ डॉलर में खरीदा है। जैन इरीगेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर, अनिल जैन ने बताया कि एग्री वैली और इरीगेशन डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन में 80 फीसदी हिस्सा खरीदा है। अमरीका, दुनिया का सबसे बड़ा इरीगेशन का मार्कीट है। ये दोनों कंपनियां अमरीकी बाजार में डिस्ट्रिब्यूशन का कामकाज करती हैं। दोनों कंपनियों का सीधे किसानों से जुड़ाव है। जैन इरीगेशन की यू.एस. सब्सिडियरी डीलर के साथ कारोबार करती है और किसानों से सीधे जुड़ाव नहीं है। लिहाजा, अब इस अधिग्रहण के बाद अमरीका में सीधे किसानों से जुड़ने में आसानी होगी।

दोनों कंपनियों का कुल टर्नओवर 11.3 करोड़ डॉलर
अनिल जैन ने ये भी बताया कि दोनों ही कंपनियों का पिछले साल कुल टर्नओवर 11.3 करोड़ डॉलर था। दोनों ही कंपनियों के मार्जिन 10-11 फीसदी के आसपास है, जबकि जैन इरीगेशन के मार्जिन 6-7 फीसदी के आसपास है। लिहाजा इस अधिग्रहण से कंपनी के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। इस अधिग्रहण को कर्ज और आंतरिक स्त्रोतों के जरिए पूरा किया जाएगा। इस अधिग्रहण के लिए लंबी अवधि का कर्ज लिया जाएगा। जिन कंपनियों का अधिग्रहण किया जा रहा है उन पर कर्ज का कोई बोझ नहीं है।

किसानों तक पहुंचेगी नई टेक्नोलॉजी
अनिल जैन ने कहा कि जैन इरीगेशन ने ऑस्ट्रेलिया में ऑब्जर्वन टेक्नोलॉजी का भी अधिग्रहण किया है। ऑस्ट्रेलियाई कंपनी के अधिग्रहण से जैन इरीगेशन को खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली नई टेक्नोलॉजी किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। भारत में किसानों के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़े नए प्रोडक्ट बाजार में उतारने की योजना है। इसके साथ ही इस साल सामान्य मॉनसून से जैन इरीगेशन को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!