RBI ने जारी किए जनधन अकाउंट्स के आंकड़े, यूपी टॉप पर

Edited By ,Updated: 13 Dec, 2016 12:32 PM

jan dhan accounts figures released by rbi  up tops

नोटबंदी के बाद अपने पुराने नोटों का ठिकाने लगाने के लिए काले धन वाले कुबेर जनधन खातों का भी सहारा ले रहे हैं।

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद अपने पुराने नोटों का ठिकाने लगाने के लिए काले धन वाले कुबेर जनधन खातों का भी सहारा ले रहे हैं। कई ऐसे हैं जो जीरो बैलेंस पर खुले गरीबों के जनधन खातों में पैसा जमा करा रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि 7 दिसंबर तक जनधन खातों में कुल 74 हजार 610 करोड़ रूपए जमा हो गए हैं।

पहले 3 स्थानों पर हैं यह राज्य
जनधन खातों में जमा राशि की राज्य के हिसाब से बात करें तो इस मामले में यूपी टॉप पर है। उसके बाद पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान का नंबर है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 3.8 करोड़ जनधन खातों में सबसे अधिक 12,021.32 करोड़ रूपए जमा थे। पश्चिम बंगाल में 2.44 करोड़ खातों में 9,193.75 करोड़ रूपए जमा थे।

जीरो बैलेंस वाले खातों की संख्या 20 फीसदी
राजस्थान में जनधन खातों की संख्या 1.9 करोड़ और इनमें जमाराशि 6,291.1 करोड़ रूपए, बिहार में 2.62 करोड़ खातों में 6,160.44 करोड़ रूपए जमा थे। नोटबंदी के बाद से जनधन खातों में 28,973 करोड़ रूपए की भारी राशि जमा हुई है। इसके बावजूद शून्य शेष वाले खातों की संख्या 20% से अधिक है।

23% जनधन खातों में एक भी पैसा नहीं
इससे पहले खबर आई थी कि नोटबंदी के बाद जनधन खातों में जमा में जोरदार इजाफा तो हुआ है, लेकिन करीब 23% जनधन खाते अभी भी ऐसे हैं जिनमें एक पैसा भी नहीं है। सात दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में 25.8 करोड़ जनधन खातों में शुद्ध रूप से 288 करोड़ रुपए जमा हुए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!