Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 12:03 AM
जैट एयरवेज की मुम्बई और लंदन के बीच नई सीधी उड़ान 29 अक्तूबर से शुरू होगी। एयरलाइन ने वीरवार को बताया कि उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 116 रविवार सुबह 9.25 बजे मुम्बई से रवाना होगी और स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 1.55 बजे लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर...
नई दिल्ली: जैट एयरवेज की मुम्बई और लंदन के बीच नई सीधी उड़ान 29 अक्तूबर से शुरू होगी। एयरलाइन ने वीरवार को बताया कि उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 116 रविवार सुबह 9.25 बजे मुम्बई से रवाना होगी और स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 1.55 बजे लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
इस मार्ग पर यह उसकी तीसरी सीधी उड़ान है। उसने बताया कि नई उड़ान के लिए बोइंग 777-300 ई.आर. विमानों का परिचालन होगा। वापसी में दोपहर बाद 3.55 बजे लंदन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.20 बजे विमान मुम्बई पहुंचेगा।