इस आसान तरीके से जानें, क्या है आपके शहर में पैट्रोल-डीजल के भाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jun, 2017 03:54 PM

learn in this easy way  what is the price of petrol diesel in your city

पैट्रोल और डीजल के 16 जून से हर दिन भाव बदलने का डीलरों द्वारा विरोध के बीच आम लोगों के लिए एक खुशखबरी की खबर आई है।

नई दिल्लीः पैट्रोल और डीजल के 16 जून से हर दिन भाव बदलने का डीलरों द्वारा विरोध के बीच आम लोगों के लिए एक खुशखबरी की खबर आई है। जो लोग तेल के भाव को लेकर परेशानी में थे कि किस तरह रोज के भाव का पता लगाए जाएंगे वह उपभोक्ता एस.एम.एस. भेजकर अपने शहर के पैट्रोल ,डीजल के दाम जान सकेंगें इसके लिए आर.एस.पी. स्पेस डीलर कोड लिख कर 9224992249 पर एस.एम.एस. भेजना होगा इसके बाद सभी पैट्रोल पंपों पर डीलर का कोड प्रदर्शित किया जाएगा।
PunjabKesari
8 बजे ही मिल जाएंगे अगले दिन के भाव 
तेल विपणन कंपनियों ने कहा अधिकांश डीलरों को शाम 8 बजे ही अगले दिन के भाव मिल जाएंगे मोबाइल ऐप के जरिए सभी शहरों के अपडेट भाव देखे जा सकेंगे।  इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने  कहा कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के साथ मिलकर देश के पांच शहरों में पहले यह काम पायलट के तौर पर शुरू किया गया और उसकी सफलता को देखते हुए अब इसे 16 जून पूरे देश में लागू किया जा रहा है। 

PunjabKesariकंपनी ने कहा कि जिस तरह से डीलर अभी भाव बदलते हैं उसी तरह से दैनिक भाव बदले जाएंगे। डीलरों को हर दिन बिक्री शुरू करने से पहले कीमतों में बदलाव को सुनिश्चत करना होगा और कीमतों में जो बदलाव होंगे उसे सभी डीलरों को तत्काल प्रदर्शित करना होगा ताकि ग्राहकों को उसकी जानकारी मिल सके। इंडियन ऑयल ने कहा कि 40 दिनों तक चंडीगढ़, जमशेदपुर, पुड्डुचेरी, उदयपुर और विशाखापत्तनम में पैट्रोल  और डीजल के दाम हर दिन बदले हैं। उपभोक्ताओं को कीमतों को लेकर कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए डीलर प्रशिक्षित किए गए हैं।

देश में इंडियन ऑयल के 26 हजार से अधिक डीलर हैं और उन्हें अगले दिन के भाव शाम आठ बजे मिल जाएंगे। इसके साथ ही उसके 10 हजार पैट्रोल पंप ऑटोमेटेड है जिसके भाव स्वत: ही अपडेट हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऐसी प्रौद्योगिकी भी उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे मध्य रात्रि में भाव बदल जाएंगे। जो पैट्रोल पंप ऑटोमेटेड नहीं हैं उसके डीलरों को पेट्रोल और डीजल के भाव बदलने की जानकारी चार माध्यमों एस.एम.एस., ई मेल, मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए दी जाएगी। यह जानकारी ऑटोमेटेड डीलरों को भी मिलेगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!