Edited By ,Updated: 01 Jul, 2016 03:09 PM
लगातार 2 बार कीमतें बढ़ाने के बाद तेल विपणन कम्पनियों ने बिना सबसिडी वाले रसोई गैस सिलैंडर के दाम आज से 11 रुपए कम कर दिए हैं।
नई दिल्लीः लगातार 2 बार कीमतें बढ़ाने के बाद तेल विपणन कम्पनियों ने बिना सबसिडी वाले रसोई गैस सिलैंडर के दाम आज से 11 रुपए कम कर दिए हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कम्पनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का बिना सबसिडी वाला गैस सिलैंडर 548.50 रुपए की जगह 537.50 रुपए का मिलेगा।
इससे पहले 01 मई तथा 01 जून को कीमतों में बढ़ौतरी की गई थी। सबसिडी वाले रसोई गैस सिलैंडर की कीमत 1.98 रुपए बढ़ाकर 421.16 रुपए कर दी गई है। पहले इसकी कीमत 419.18 रुपए प्रति सिलैंडर थी। नई दरें लागू होने के बाद देश के 4 महानगरों में बिना सबसिडी वाले रसोई गैस सिलैंडर की कीमत (रुपए में) इस प्रकार हो गई है-
महानगर |
पुरानी दरें |
नई दरें |
दिल्ली |
548.50 |
537.50 |
कोलकाता |
576.50 |
565.50 |
मुंबई |
547.00 |
537.50 |
चेन्नई |
560.00 |
550.50 |