इन 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 72,649 करोड़ रुपए बढ़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2017 04:20 PM

market capitalization of these 9 companies increased by rs 72 649 crore

बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) 72,648.98 करोड़ रुपए बढ़ा।

नई दिल्ली: बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) 72,648.98 करोड़ रुपए बढ़ा। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मजबूत धारणा के बीच 439.02 अंक या 1.41 प्रतिशत चढ़ा।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में 144.90 अंक या 1.52 प्रतिशत का लाभ रहा। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान शीर्ष नौ कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारति सुजुकी इंडिया, इन्फोसिस और ओ.एन.जी.सी. के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को ही नुकसान हुआ।
PunjabKesari
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 35,946.06 करोड़ रुपए बढ़कर 4,84,743.42 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 12,610.84 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,06,003.84 करोड़ रुपए रहा। मारति का बाजार मूल्यांकन 6,384.46 करोड़ रुपए बढ़कर 2,24,422.83 करोड़ रुपए हो गया। एस.बी.आई. के बाजार मूल्यांकन में 5,697.15 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,41,870.05 करोड़ रुपए रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,495.61 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,37,604.09 करोड़ रुपए रहा। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार मूल्यांकन 3,371.79 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,28,641.66 करोड़ रुपए तथा ओएनजीसी का 3,015.81 करोड़ रुपए के लाभ से 2,04,882.60 करोड़ रुपए रहा।
PunjabKesari
एच.डी.एफ.सी. के बाजार पूंजीकरण में 2,046.87 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,59,514.22 करोड़ रुपए रहा। इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में 80.39 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 2,14,994.02 करोड़ रुपए रहा। वहीं दूसरी ओर टी.सी.एस. के बाजार पूंजीकरण में 19,427.98 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 4,46,450.15 करोड़ रुपए पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., एस.बी.आई., हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारति, इन्फोसिस और ओएनजीसी का स्थान रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को टी.सी.एस. को पीछे छोड़कर बाजार एक सप्ताह बाद बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष स्थान फिर हासिल किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!