Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jun, 2017 05:41 PM
जर्मन कार मेकर Mercedes Benz 2 जून को अपनी नई कार लांच करने जा रही है....
नई दिल्ली: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने आज भारत में अपनी नई ई-क्लास 220 डी-सेडान कार को उतारा। इस कार की पुणे में एक्स-शो रूम कीमत 57.14 लाख रुपए होगी।
माना जा रहा है कि मर्सिडीज अपने सी क्लास और जी.एल.ए. मॉडल में भी इसी इंजन का प्रयोग कर नई कारें लांच करेगी। यह 4-सिलेंडर वाला इंजन 194 पी.एस. की पावर और 400 एन.एम. का टॉर्क देगा। यह इंजन 9जी-ट्रॉनिक 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। कंपनी के मुताबिक इस कार की टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटा है। रफ्तार की बात करें तो यह 0 से 100 की रफ्तार सिर्फ 7.3 सेकंड में हासिल कर लेती है।
Mercedes Benz ने अगली पीढ़ी की ई-क्लास को लंबे व्हीलबेस के साथ इस साल फरवरी में लांच किया था। अभी कंपनी ने E 220 d की कीमतों की घोषणा नहीं की है। लेकिन अगर इस श्रेणी की दो कारों की बात की जाए तो E 200 की भारत में कीमत 56.15 लाख रुपए है। E 350 d की कीमत 69.47 लाख रुपए है। ऐसे में E 220 d की कीमत कंपनी 60 लाख रुपए के करीब रख सकती है।