Mercedes ने पेश किए जी-वेगन के 4 स्पेशल एडिशन, जानिए क्या है फीचर्स?

Edited By ,Updated: 05 May, 2017 01:56 PM

mercedes introduced 4 special edition g wagon

मर्सिडीज बेंज ने अपनी आइकॉनिक SUV जी-वेगन के 4 स्पेशल एडिशन पेश किए हैं।

नई दिल्लीः मर्सिडीज बेंज ने अपनी आइकॉनिक SUV जी-वेगन के 4 स्पेशल एडिशन पेश किए हैं। कंपनी ने इन सभी में नए फीचर्स जोड़े हैं। चार स्पेशल एडिशन में से 2 को डिजायनो मैन्युफैक्टर एडिशन और 2 को एक्सक्लूसिव एडिशन कैटेगरी में रखा गया है।

डिजायनो मैन्युफैक्टर
यूरोप में साल 2015 से जी-क्लास की डिजायनो मैन्युफैक्टर रेंज उपलब्ध है। 2017 डिजायनो मैन्युफैक्टर एडिशन में जी 350 और जी 500 वेरिएंट शामिल हैं। इन में ब्लैक कलर के AMG 5-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं, वहीं साइड में स्ट्रिप्स, थ्री स्लेट ग्रिल, बाहरी शीशों और स्पेयर व्हील को ब्लैक कलर में दिया गया है। यह तीन रंगों डिजायनो मैग्मा रेड, डिजायनो मिस्टिक व्हाइट और अब्सिडियन ब्लैक में उपलब्ध होगी।

फीचर्स
केबिन में ब्लैक डिजायनो नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, इस पर रेड कलर की सिलाई की गई है। स्टीयरिंग व्हील, ब्लैक डिजायनो रेड सीट बेल्ट, रूफ में ब्लैक हैंडल और सेंटर कंसोल पर डिजायनो मैन्युफैक्टर की बैजिंग दी गई है। इस में कई पैकेज स्टैंडर्ड दिए गए हैं, इन में स्पोर्ट, एक्सटीरियर स्टेनलेस स्टील, एक्सक्लूसिव, सीट कंफर्ट और क्रोम पैकेज शामिल हैं।

एक्सक्लूसिव एडिशन
एक्सक्लूसिव एडिशन में जी-वेगन के जी63 और जी65 वेरिएंट को शामिल किया गया है। ये डिजायनो मैन्युफैक्टर एडिशन से अलग हैं। बाहर की तरफ स्टेनलेस स्टील अंडरगार्ड, साइड में AMG स्पोर्ट स्ट्रिप्स, एल्यूमिनियम वाली रब स्ट्रिप्स और स्पेयर व्हील कवर को बॉडी कलर दिया गया है। जी 63 में मैट ब्लैक फिनिशिंग वाले 5-ट्विन-स्पोक अलॉय दिए गए हैं, जी65 में सिरेमिक पॉलिश वाले 5-ट्विन-स्पोक अलॉय दिए गए हैं। बॉडी पर AMG मॉन्जा ग्रे मेंगो कलर दिया है।

फीचर्स
इनका केबिन ड्यूल-टोन कलर में है, इन में लैदर पैनल वाला डैशबोर्ड और एएमजी स्पोर्ट्स सीटों के साथ टू-टोन लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। ड्यूल-टोन डिजायनो नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री में भी छह कलर का विकल्प मिलता है। दूसरे वैकल्पिक फीचरों में एएमजी कार्बन और ब्लैक डिजायनो पियानो लैकर, रेड कलर के डिजायनो सीट बेल्ट, लैदर-क्लेड ग्रेब हैंडल और टू-टोन एएमजी परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील शामिल है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!