पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मोदी सरकार का जनता को 'रिटर्न गिफ्ट'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 05:27 AM

modi governments return gift on petrol and diesel prices

गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव में जीत मिलते ही केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को महंगे पैट्रोल और डीजल का रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। इन दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 14 दिसम्बर को आए थे और नतीजों के 48 दिनों के अंदर दिल्ली में पैट्रोल के दाम...

जालंधर(नरेश): गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव में जीत मिलते ही केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को महंगे पैट्रोल और डीजल का रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। इन दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 14 दिसम्बर को आए थे और नतीजों के 48 दिनों के अंदर दिल्ली में पैट्रोल के दाम 3.85 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। 

दिल्ली में 31 जनवरी को पैट्रोल का दम 72.92 रुपए प्रति लीटर रहा जो कि 14 दिसम्बर को 69.07 रुपए प्रति लीटर था जबकि डीजल के दाम 5 रुपए 67 पैसे बढ़े हैं। दिल्ली में आज पैट्रोल का दाम 64 रुपए प्रति लीटर है जो 14 दिसम्बर को 58.33 रुपए प्रति लीटर था। पंजाब की बात की जाए तो यह वृद्धि पैट्रोल में 4 रुपए प्रति लीटर व डीजल में 6 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा है। 

चुनाव की घोषणा के साथ ही थमे दाम
चुनाव आयोग ने 25 अक्तूबर को इन दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा की थी। जिस दिन यह घोषणा हुई उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 52.15 डालर प्रति बैरल थे। ये दाम 14 दिसम्बर यानी चुनाव नतीजों के दिन 57.06 प्रति बैरल पहुंच गए लेकिन पैट्रोल व डीजल के दाम में नाममात्र वृद्धि ही हुई। इन 51 दिनों में पैट्रोल महज 45 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ जबकि डीजल के दाम में 1.18 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई लेकिन जैसे ही चुनाव के नतीजे आए, तेल कम्पनियों ने रोजाना पैट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए। 

     तिथि              कच्चा तेल     पैट्रोल      डीजल
   25 अक्तूबर         52.15        68.62      57.15
   14 दिसम्बर       57.06        69.07      58.33
   31 जनवरी        64.16        72.92      64.00

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!