2024 तक 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी भारतीय अर्थव्यवस्थाः मुकेश अंबानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 03:45 PM

mukesh ambani says indian economy to be   5 000 billion by 2024

भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 तक दोगुनी होकर 5,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी। देश के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज यह बात कही। अंबानी ने यहां एचटी लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के मध्य तक भारत की...

नई दिल्लीः भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 तक दोगुनी होकर 5,000 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगी। देश के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज यह बात कही। अंबानी ने यहां एचटी लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के मध्य तक भारत की अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी चीन से अधिक होगी।

अंबानी ने कहा कि उन्होंने 2004 में भविष्यवाणी की थी कि 20 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचेगी। उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था 500 अरब डॉलर की थी। अंबानी ने कहा कि उस समय लगाया गया अनुमान अब भी कायम है। वास्तव में 2024 से पहले यह लक्ष्य हासिल हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम अगले दस साल में इसे तिगुना कर 7,000 अरब डॉलर पर पहुंचा सकते हैं और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं? हां, हम ऐसा कर सकते हैं। इसी तरह क्या हम 2030 तक 10,000 अरब डॉलर के आंकड़े को पा सकते हैं और भारत-चीन, भारत-अमरीका के अंतर को घटा सकते हैं? हां, हम यह कर सकते हैं।’’ अंबानी ने उम्मीद जताई कि भारत इस सदी में अमरीका और चीन से अधिक समृद्ध हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आगामी तीन दशक भारत के लिए परिभाषित करने वाले दशक होंगे। 21वीं सदी के मध्य तक भारत की बढ़ोतरी चीन से अधिक होगी। यह दुनिया के लिए अधिक आकर्षक होगा।’’ अंबानी ने कहा कि भारत एक बेहतर और अलग तरीके का विकास मॉडल उपलब्ध कराएगा जिससे समान और समावेशी वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!