Edited By ,Updated: 20 Oct, 2016 02:48 PM
सात किसान संगठनों के निकाय, राष्ट्रीय प्रगतिशील किसान संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर...
नई दिल्ली: सात किसान संगठनों के निकाय, राष्ट्रीय प्रगतिशील किसान संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द जीन स्तर पर संवर्धित जी.एम. सरसों के व्यावसायीकरण किये जाने की मांग की है।
इस संगठन ने शुष्क एवं अद्र्ध शुष्क क्षेत्रों में किसानों के लिए जी.एम. सरसों को जल्द से जल्द लाने का पक्ष लिया है और अंशधारकों से जी.एम. सरसों के व्यावसायीकरण के मद्दे का राजनीतिकरण करने से रोकने को कहा है।
यह मुद्दा मौजूदा समय में जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रैजल समिति जीईएसी के समीक्षाधीन है। एक बयान में कहा गया है, 'राष्ट्रीय प्रोगे्रसिव किसान एसोसिएशन आर.पी.के.ए. के तत्वावधान में सात प्रमुख राष्ट्रीय किसान संगठनों के निकाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक अपील दी है और उसमें जी.एम. सरसों के व्यावसायीकरण किए जाने का उनसे अनुरोध किया है।'