किसानों को बेहतर कीमत सुनिश्चित करने के लिए नीतियों की जरूरत: पनगढिय़ा

Edited By ,Updated: 29 Apr, 2017 06:29 PM

need policies to ensure farmers get better prices  panagariya

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिय़ा ने आज कहा कि किसानों को उनकी फसल की बेहतर कीमत सुनिश्चित करने के लिए उचित नीतियां बनाए जाने की जरूरत है।

हैदराबादः नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिय़ा ने आज कहा कि किसानों को उनकी फसल की बेहतर कीमत सुनिश्चित करने के लिए उचित नीतियां बनाए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कृषि आय पर कर के किसी भी सवाल को खारिज कर दिया। 

वे यहां स्वर्ण भारत ट्रस्ट के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें एेसी नीतियां बनानी होंगी जिससे किसानों को बेहतर कीमत मिले।’’ उन्होंने कहा कि नीति आयोग राज्य सरकारों के साथ गठजोड़ में तथा केंद्र की आेर से कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन की दिशा में काम की कोशिश कर रहा है।

उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह इस तरह से किया जाना चाहिए कि किसानों को उचित कीमत मिले। नीतियों में बदलाव की जरूरत है ताकि किसानों को कीमतों का उचित हिस्सा मिले।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक कृषि आय को दोगुना करने को प्रतिबद्ध हैं और सरकार प्रौद्योगिकी मोर्चे पर सुधार ला रही है। कीमत के मोर्चे पर भी बदलाव हो रहे है। उन्होंने कृषि उत्पादकता बढाने पर भी जोर दिया।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!