CBI ने कहाः नीरव मोदी ने PNB अधिकारियों को रिश्वत में दिए थे सोने और हीरे के गहने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 12:29 PM

neerav modi had given pnb officials bribes in gold and diamond jewelery

पी.एन.बी. घोटाला केस में सी.बी.आई. ने शनिवार को खुलासा किया कि नीरव मोदी ने बैंक के एक अधिकारी को रिश्वत के तौर पर गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरी दी थी। सी.बी.आई. ने यह जानकारी मुंबई कोर्ट को देते हुुुए बताया कि‍ पी.एन.बी. अधिकारी को घूस पिछले साल...

नई दिल्लीः पी.एन.बी. घोटाला केस में सी.बी.आई. ने शनिवार को खुलासा किया कि नीरव मोदी ने बैंक के एक अधिकारी को रिश्वत के तौर पर गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरी दी थी। सी.बी.आई. ने यह जानकारी मुंबई कोर्ट को देते हुुुए बताया कि‍ पी.एन.बी. अधिकारी को घूस पिछले साल अक्तूबर में ही दी गई है।

14 लोगों को लिया हिरासत में 
सी.बी.आई. ने इस मामले में शनिवार को 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सी.बी.आई. ने पहली बार कहा कि मोदी ने एक पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) के अधिकारी को रिश्वत दी है।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि मुंबई शाखा के विदेशी मुद्रा विभाग में प्रबंधक के रूप में काम कर रहे यशवंत जोशी ने स्वीकार किया कि उसने नीरव मोदी से 60 ग्राम सोने के 2 सिक्के और सोने और हीरे के कानों के झुमके लिए थे। सी.बी.आई. ने कहा कि स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जोशी के घर से सोने के सिक्के और सोने और हीरे के झुमके बरामद हुए हैं।

नीरव, मेहुल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
शनिवार को मुंबई में धनशोधन निवारण अधिनियम के (पीएमएलए) विशेष कोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक अपील के बाद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। पी.एन.बी. से धोखाधड़ी के इस पूर मामले में मोदी सबसे बड़ा साजिशकर्ता प्रतीत होता है, निदेशालय ने अदालत में दाखिल एक हलफनामे में कहा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!