जगुआर लैंड रोवर का उत्तर भारत में नेटवर्क विस्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jun, 2017 05:10 PM

network expansion of jaguar land rover in north india

लक्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने उत्तर भारत में...

नई दिल्लीः लक्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने उत्तर भारत में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के साथ ही ग्राहकों को सुगमता से बेहतर सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुये आज दिल्ली एन.सी.आर. में चौथे डीलरशिप की शुरूआत की है।

टाटा मोटर्स की इस इकाई के प्रमुख रोहित सूरी ने दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में स्थिति ए.एम.पी. मोटर्स डीलरशिप की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश में उनकी कंपनी का यह 25वां शो रूम है जो अब तक सबसे बड़ा शोरूम भी है। इसमें एक साथ 16 कारें प्रदर्शित की गई है।

उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को बेहतर सेल्स एवं सर्विस देने पर विशेष जोर दिया गया है। सर्विस के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है जहां जगुआर लैंड रोवर के लिए हर तरह की सेवाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें कंपनी के पुराने वाहनों की बिक्री का कारोबार भी शुरू किया गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!