निफ्टी 20 अंक बढ़कर बंद, सेंसेक्स सपाट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 03:54 PM

nifty climbs 20 points  sensex falls flat

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई थी।

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई थी।  सैंसेक्स 85 अंक बढ़कर 31367 अंक पर और निफ्टी 33 अंक चढ़कर 9769 अंक पर खुला था।कारोबार के अंत में आज  सैंसेक्स अंक 122.77 यानि 0.39  फीसदी बढ़कर 31,405.25 पर और निफ्टी 81.65 अंक यानि 0.84  फीसदी बढ़कर 9,850.60 पर बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोश बरकरार रहा है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है। बी.एस.ई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है।

एफ.एम.सी.जी., आई.टी. और पी.एस.यू. बैंक बिकवाली का दबाव सबसे ज्यादा दिखा है। निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स में 1 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 24,053 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 24,227.5 तक पहुंचा था।

आज के टॉप गेनर
-JPASSOCIAT    
-BBTC    
-IBREALEST    
-REDINGTON    
-PARAGMILK

आज के टॉप लुसर
-IRB    
-BEML    
-GRUH    
-UBL
-RCOM

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!