शेयर बाजार नई ऊंचाई पर, निफ्टी पहली बार 9900 के ऊपर बंद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 04:30 PM

nifty closes above 9900 for first time

हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सैंसेक्स और निफ्टी ने एक बार फिर ऑल टाइम हाई क्लोजिंग दी है।

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सैंसेक्स और निफ्टी ने एक बार फिर ऑल टाइम हाई क्लोजिंग दी है। निफ्टी पहली बार 9900 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ है। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 54.03 अंकों की बढ़त के साथ 32,074.78 पर और निफ्टी 29.60 अंकों की बढ़त के साथ 9,915.95 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी पहली बार 24 हजार के ऊपर बंद हुआ है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा जोश नजर नहीं आया। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ है।

मेटल, ऑटो में मजबूती
आई.टी., मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी के आई.टी. इंडेक्स में 1.1 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 0.4 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के रियल्टी इंडेक्स में 1.3 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.3 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.3 फीसदी की मजबूती आई है।

RIL सहित कई बड़े स्टॉक साल के उच्चतम स्तर पर 
आज के कारोबार में 90 से ज्यादा स्टॉक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे हैं। इन स्टॉक्स में रिलायंस इंडस्ट्री के के साथ ए.सी.सी., अडानी पोर्ट्स, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एच.यू.एल. शामिल हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!