Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 05:33 PM
पड़ोसी देश से आने वाले इस कैलेंडर वर्ष के पहले 5 महीनों में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे विदेशी पर्यटकों में 16 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है
नई दिल्ली: पड़ोसी देश से आने वाले इस कैलेंडर वर्ष के पहले 5 महीनों में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे विदेशी पर्यटकों में 16 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में मई तक 4.2 मिलियन विदेशी पर्यटक आए जो पिछले साल इसी अवधि में 3.6 मिलियन के मुकाबले 16.3 प्रतिशत ज्यादा थे। 2016 में समीक्षाधीन अवधि के लिए 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। लगभग 8,61,000 या 5 में से एक बंगलादेशी पर्यटक भारत में आए। पिछले साल की तुलना में इस साल पहले 5 महीने में भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़कर लगभग 5,90,000 हो गई जबकि बंगलादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़कर 3,21,000 हो गई है।
भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों का क्रम अब बदल रहा है। अब तक परंपरागत रूप से अमरीका से आने वाले पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहती थी, लेकिन उसकी जगह बंगलादेश ने ले ली है। भारत के पड़ोसी देश से इस साल सबसे ज्यादा पर्यटक भारत आए हैं। यानी कि भारत आने वाले विदेशियों की संख्या 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 2016 में 13.7 लाख पर्यटक बंगलादेश से भारत आए हैं, जो 2015 की तुलना में 21 प्रतिशत ज्यादा है। अमेरिका और ब्रिटेन से आने वाले पर्यटकों की संख्या में क्रमश: 8.2 और 10.4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है, जिसकी तुलना में बंगलादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 21 प्रतिशत बढ़ौतरी उल्लेखनीय है। विदेशी पर्यटकों की आवक के हिसाब से ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।
बंगलादेश से भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 2012 में जहां 4.8 लाख बंगलादेशी पर्यटक भारत आए थे, वहीं अब आने वालों की संख्या 3 गुना से ज्यादा बढ़ गई है। 2016 में भारत आने वाले कुल 88.9 लाख विदेशी पर्यटकों की संख्या में बंगलादेश की हिस्सेदारी 15.47 प्रतिशत हो गई है। अमरीका और ब्रिटेन की हिस्सेदारी क्रमश: 14.74 और 9.51 प्रतिशत है। भारत में गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं एक प्रमुख वजह है, जिसके कारण बंगलादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। कारोबार दूसरी प्रमुख वजह है।